Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जन-समस्याओं का समय पर समाधान करें अधिकारी-हर्षवर्धन चौहान उद्योग मंत्री ने सतौन और कफोटा में सुनी जन-समस्यायें
    सिरमौर

    जन-समस्याओं का समय पर समाधान करें अधिकारी-हर्षवर्धन चौहान उद्योग मंत्री ने सतौन और कफोटा में सुनी जन-समस्यायें

    By Himachal VartaMarch 31, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, (हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी जन-समस्याओं का समाधान निश्चित समयावधि के भीतर करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों से अपनी-समस्यायें और कार्य लेकर सरकारी कार्यालयों में आने वाले ग्रामीण लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करना अधिकारियों का दायित्व है।
    उद्योग मंत्री आज सिरमौर जिला के शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के सतौन और कफोटा में जनसमस्यायें सुन रहे थे। सतौन में ग्राम पंचायत सतौन, कुड़गा, पोका, बझौण, बडवास, सकोली, कांटी मशवा, कठवाड़, आदि पचंायतों के लोगो ंने अपनी-अपनी समस्यायें उद्योग मंत्री के सम्मुख रखीं। इसी प्रकार कफोटा में ग्राम पंचायत कफोटा, दुगाना, शिल्ला, बोकला पाब, शावगा, संपन्न्ता, टटियाणा, ठोंठा जाखल कोटा दुगाना और कोटा पाब पंचायत के लोगों ने अपनी समस्यायें रखी। इनमें से अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया गया। हर्षवर्धन चौहान ने विभागीय अधिकारियों को प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और नीतियों को लेेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली जनता के बीच पहुंचने के लिए कहा ताकि समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनायंे आरम्भ की गई हैं जिनका लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को उठाना चाहिए।उद्योग मंत्री ने ग्राम पंचायत सतौन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के निर्माण के लिए भूमि का चयन करने के आदेश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कांटी मशवा पंचायत में पीने के पानी और सिंचाई योजना के लिए जल शक्ति विभाग को उचित कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने ग्राम पंचायत सकोली में सड़क निर्माण और स्वास्थ्य केन्द्र में स्टाफ की नियुक्ति के लिए सम्बन्धित विभाग को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इससे पूर्व सतौन और कफोटा पहुंचने पर उद्योग मंत्री का स्थानीय पंचायत एवं स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशी कपूर, कांग्रेस मंडल सचिव शिलाई सोहन सिंह, कांग्रेस जोन अध्यक्ष सुमेर ठाकुर, पूर्व जिला परिषद जगत सिंह पुंडीर, महासचिव सिरमौरर कांग्रेस रघुवबीर सिंह, कफोटा पंचायत के उप प्रधान रतीराम षर्मा, मंडल महासचिव तपेन्द्र चौहान, सतौन के पूर्व प्रधान रामेश्वर, कोड़ग के पूर्व प्रधान माम राज कपूर, कठवाड़ के पूर्व प्रधान सोहन सिंह, बझौण पंचायत के प्रधान गुलाब सिंह चौधरी, कांग्रेस सोशन मीडिया प्रभारी सिरमौर राकेश शर्मा, पूर्व प्रधान सकौली पंचायत सुरेन्द्र सिंह, दुगाना पंचाायत की प्रधान इंदिरा पुंडीर, शिल्ला पंचायत प्रधान बिमला देवी, बोकला पाब पंचायत प्रधान मनीषा चौहान, टटियाण की प्रधान पार्वती शर्मा, ठोंठा जाखल की प्रधन निशा देवी व अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। एसडीएम कमरऊ राजेश वर्मा, डीएसपी पौंटा रमाकांत ठाकुर, नायब तहसीलदार नवीन कुमार, जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. राजन सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.