नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदेश भर में विरोध लगातार जारी है नाहन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप मशाल जुलूस निकाला। इस मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन नाहन से लेकर ऐतिहासिक दिल्ली गेट तक मशाल जुलूस निकाला। मीडिया से बात करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओपी ठाकुर व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करना सीधे तौर पर तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने की लगातार कोशिश की जा रही है। युवा नेताओं ने कहा कि यदि जल्द राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल नहीं किया गया तो लगातार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का विरोध जारी रहेगा।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
