नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला के राजगढ़ में जिला स्तरीय श्री शिुरगुल देवता बैशाखी मेला आगामी 14 से 16 अप्रैल तक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। एसडीएम एवं अध्यक्ष मेला कमेटी यादविन्द्र पाल ने कहा कि मेले में राजगढ़ उपमण्डल से बड़ी संख्या में लोग आते हैं, इसलिये विशेष तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मेला मैदान को अच्छे से सुसज्जित किया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिये पहले ही निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। हालांकि निविदा के अनुसार टैंट का साईज 60 बाई 60 फुट, 800 साधारण कुर्सियां, 200 वी.आई.पी. कुर्सियां, चार सोफा सेट, चार सेंटर टेबल तथा पूरे पाण्डाल में मैटिंग होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली की आपूर्ति का दायित्व भी निविदादाता का ही होगा।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19