Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सड़क सुरक्षा क्लब और ट्रैफिक पुलिस ने बिछाया शहर में तीसरी आंख का जाल
    सिरमौर

    सड़क सुरक्षा क्लब और ट्रैफिक पुलिस ने बिछाया शहर में तीसरी आंख का जाल

    By Himachal VartaApril 6, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन शहर में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना और रैश ड्राइविंग करने वालों की अब खैर नहीं है। ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर अब शहर में जगह-जगह हिडन कैमरा मुस्तैद हो गए हैं। अब यदि किसी ने भी रैश ड्राइविंग अथवा मोटर व्हीकल नियमों की अनदेखी करी तो मौके पर नहीं बल्कि गिफ्ट के तौर पर घर बैठे ही आपका चालान पहुंच जाएगा।

    यह व्यवस्था सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष विशाल तोमर की टीम तथा नाहन की ट्रैफिक पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से बनाई गई है। बड़ी बात तो यह है कि नियमों की अवहेलना करने वालों को अब ट्रैफिक पुलिस रोकेगी नहीं बल्कि जगह-जगह छुपे हुए हिडन कैमरे उन पर ऐसी लगाम लगाएंगे कि फिर से रैश ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने की जुरत नहीं करेंगे।वहीं सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष विशाल तोमर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दोपहिया और चौपहिया वाहन चलाते हुए पैदल चलने वालों को भी उचित जगह दें और उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि हमारी ट्रैफिक पुलिस मित्र पुलिस की भूमिका निभाती है। इसीलिए सड़क पर सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को अपनी नैतिक जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।वहीं उन्होंने बाजार में दोपहिया वाहन चालकों से भी अपील करते हुए कहा कि जो समय निश्चित किया गया है उसी समय बाजार से गाड़ी निकाले। उन्होंने कहा कि यदि आपात स्थिति है तो ट्रैफिक पुलिस को जानकारी देकर अपने वाहन को पैदल बाजार में घर तक लेकर जाएं।विशाल तोमर ने कहा कि सड़क और वाहन सुरक्षित तौर से घर तक जाने का एक जरिया है और यदि इन दोनों पर लापरवाही बरती जाती है तो यह घर की जगह परलोक जाने का जरिया भी बन जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है इसीलिए इसके महत्व को भी समझें खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने का मौका दें।उन्होंने कहा कि यशवंत विहार डिग्री कॉलेज के आसपास भी दुर्घटनाओं को कम करने के लिए बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में कॉलेज के दौरान ट्रैफिक पुलिस से भी निवेदन कर व्यवस्था बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.