Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब में ईं-रिक्शा वसूल रहे मनमर्जी किराया, एसडीएम से मिले लोग
    सिरमौर

    पांवटा साहिब में ईं-रिक्शा वसूल रहे मनमर्जी किराया, एसडीएम से मिले लोग

    By Himachal VartaApril 6, 2023
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब में चांदी कूट रहे ई-रिक्शा चालक, वसूल रहे मनमर्जी का किराया, एसडीएम से मिले लोग 

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):– गुरु की नगरी पांवटा साहिब में ई-रिक्शा चालक आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। आलम यह है कि पांवटा साहिब में ई-रिक्शा चालकों द्वारा लोगों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। मनमाना किराया वसूले जाने से परेशान पांवटा साहिब के लोगों ने एसडीएम पांवटा साहिब से मुलाकात की। साथ ही उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा। पहाड़ी कॉलोनी विकास समिति कुंजा मतरालियो के अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम से मिले।  लोगों ने बताया कि पांवटा साहिब में ई-रिक्शा चालकों द्वारा न्यूनतम किराया ₹20 लिया जा रहा है , जबकि पहले यह किराया ₹10 था। वही इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और एंटी करप्शन ब्यूरो के संयोजक नाथूराम चौहान भी एसडीएम से मिलकर मांग की कि ई-रिक्शा चालकों द्वारा जो मर्जी का किराया वसूला जा रहा है  उस पर रोक लगाई जाए।  नाथूराम चौहान ने बताया कि पांवटा साहिब में न्यूनतम किराया ₹10 निर्धारित किया गया था , लेकिन कुछ ही दिनों से ई रिक्शा चालक ₹20 किराया वसूल रहे हैं , जिससे आम आदमी पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।  उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा चालकों की मनमर्जी पर लगाम नहीं कसी तो मजबूरन उन्हें संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। चौहान ने बताया कि शिव मंदिर मतरालियों से बस स्टैंड तक ₹10 किराया लिया जाता था। वही डिग्री कॉलेज से भी ₹10 किराया निर्धारित किया जाना चाहिए।  तारूवाला से बस स्टैंड तक भी ₹10 किराया लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब लोग अधिक किराया वसूले जाने को लेकर ई रिक्शा चालकों से बात करते हैं तो वह बदसलूकी पर उतर जाते हैं। उन्होंने बताया कि यदि ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर नकेल नहीं कसी तो मजबूरन उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.