नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई के तहत गांव कांडो भटनोल में जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के बीच एक व्यक्ति ने दूसरे पर दराट से जानलेवा हमला कर उसकी बाजू काट कर अलग कर दी।घायल व्यक्ति नारायण सिंह का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।जानकारी के मुताबिक, दो परिवारों में कहासुनी के चलते मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट इतनी बढ़ गई थी वीरेंद्र सिंह ने नारायण सिंह पर दराट से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में नारायण की बाजू कट कर अलग हो गई।घटना के बाद व्यक्ति को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।उधर, डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Breakng
- माजरा एस्ट्रोट्रफ मैदान में एक बिजली का कनेक्शन मात्र लगाने से पानी की व्यवस्था हो सकती है : अनुराग ठाकुर
- इनर व्हील क्लब क्लासिक ने उपायुक्त सिरमौर का किया भव्य स्वागत
- 22 मई के दिन आजाद हुए गुरुद्वारा पांवटा साहिब में मनाया शहीदी दिवस
- विमल नेगी की रहस्यमयी मृत्यु ने अनेक सवाल खड़े किए, कांग्रेस सरकार कुछ लोगों को बचाने में जुटी : बिंदल
- अगली गलती पर पाकिस्तान में नहीं मिलेंगे जनाज़े उठाने और उन पर रोने वाले: अनुराग सिंह ठाकुर
- भांबी भनोत स्कूल की सुरक्षा दीवार तूफान से गिरी, बड़ी अनहोनी टली
Saturday, May 24