नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- उपमंडल पांवटा साहिब के कुंजा मात्रालियों गांव में सरेआम चाकू से युवक का गला रेत कर व्यक्ति फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय पेश आया जब 17 वर्षीय दिहाड़ीदार युवक घर से कुछ ही दूरी पर शौचालय के लिए गया था। अचानक से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीछे से गले पर चाकू से वार किया और युवक से फोन छीन कर भाग गया। घायल युवक की पहचान कुलदीप कुमार 17 वर्षीयपुत्र खेमकरण निवासी कुंजा मात्रालियों के तौर पर हुई है जो कि अलीगढ़ यूपी के स्थाई निवासी हैं। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया जहां घायल का इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर सिविल अस्पताल पहुंची और घायल व्यक्ति के बयान ले लिए गए हैं तथा आगामी कार्यवाही पुलिस अपने स्तर पर कर रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
