शिमला। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के मुख्य महाप्रबंधक निलय डी. कपूर ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट की।
बैठक के दौरान, राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है, जहां की आर्थिकी कृषि व संबंधित गतिविधियों पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड राज्य में कृषि आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए अधिक योगदान दे सकता है। उन्होंने प्रदेश में किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ाने व स्वयं सहायता समूहों के पूर्ण डिजीटेलाइजेशन पर बल दिया। उन्होंने जनजातीय विकास पर बल देते हुए कहा कि बैंक अपनी वित्तपोषण गतिविधियों के माध्यम से इस दिशा में सहयोग कर सकता है। उन्होंने ग्रामीण अधोसंरचना विकास को और सुदृढ़ करने के लिए सहयोग का भी आग्रह किया।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य में विपणन संबंधी गतिविधियों के लिए नाबार्ड सहयोग करे ताकि कृषि उत्पाद के विक्रय के लिए किसानों को उचित व्यवस्था उपलब्ध हो सके।
निलय डी. कपूर ने इस मौके पर राज्यपाल को नाबार्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया तथा ग्रामीण आर्थिकी के विकास के लिए कार्यान्वित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18