नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के मैदानी इलाकों में गेहूं की फसल पर संकट छा गया है हाल में हुई बारिश के बाद पकने से पहले ही गेहूं की फसल काली पड़ गई है जिससे किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिला के पावटा साहिब इलाके में सबसे ज्यादा गेहूं की फसल प्रभावित हुई है सिरमौर जिला में गेहूं उत्पादकों को पहले बारिश का इंतजार था मगर समय पर बारिश नहीं हुई उसके बाद बेमोसमी बारिश ने गेहूं की फसल को 50 फीसदी से भी अधिक तबाह कर दिया। तूफान ने भी खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को बिछा दिया वहीं अब गेहूं की फसल काली पड़ने लग गई है। मीडिया से बात करते हुए जिला उपनिदेशक कृषि विभाग राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि कई स्थानों से गेहूं की फसल के खराब होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि बेमौसमी में बारिश से गेहूं की फसल प्रभावित हुई है और सरकार के निर्देश अनुसार समय-समय पर नुकसान की रिपोर्ट भी सरकार को भेजी जा रही है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
