नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– दलशहर के प्रमुख बाजार में अदालत के आदेशों की दो पहिया वाहनों की आवाजाही को लेकर सालों पहले जारी आदेशों की रोजाना वाहन चालकों द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही है। अदालत ने बाजार से दो पहिया वाहनों को निकलने के लिए समय तय कर रखा है। शेष अवधि के लिए प्रतिबंध लगा रखा है आलम यह है कि पीक हॉवर में भी लोग अपने दो पहिया वाहनों को अवैध रूप से यहाँ के गली नुमा बाजार में लेकर घूमते हैं। ऐसे में पैदल चलने वाले खऱीद दारी को आए लोगों को परेशानी हो रही है। दुकानदार भी प्रतिबंधित समय मे वाहन चलाने में पीछे नहीं है। ज्यादातर दुकानों के सामने दो पहिया वाहन खड़े नजर आते हैं। आरोप है कि बाजार के जिन प्रवेश द्वारों पर पुलिस जवान ड्यूटी पर होते हैं तो यहाँ वाहन पार्क करने पर एतराज करते हैं लेकिन बाजार में वाहनो को लेकर जाने वाले लोगों को कभी भी नहीं रोकते । लोगों का कहना है कि बाज़ार में पुलिस की रोजाना गश्त नही लगती ऐसे में दो पहिया वाहन धारक बेख़ौफ़ बाजार में घूमते है। उधर बाजार में कई जगह नाली के जगह जगह चक्के टूटे है। पैदल चलने में परेशानी आ रही है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
