Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»देश»प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश में पहली बार आयोजित हो रहे ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ की शुरुआत करेंगे
    देश

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश में पहली बार आयोजित हो रहे ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ की शुरुआत करेंगे

    By Himachal VartaFebruary 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्‍स’ का आयोजन 22 फरवरी से लेकर 1 मार्च, 2020 तक भुवनेश्‍वर में होगा
    देश भर के 150 से भी अधिक विश्‍वविद्यालयों के लगभग 3500 एथलीट आयोजन में भाग लेंगे
    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 22 फरवरी, 2020 को देश में पहली बार आयोजित हो रहे ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्‍स’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे। यह आयोजन भुवनेश्‍वर में होगा।
    श्री मोदी वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्‍स’ का शुभारंभ करेंगे।
    ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्‍स’ का आयोजन ओडिशा की सरकार के सहयोग से भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।
    ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम दरअसल प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की सोच का ही परिणाम है जिसका मुख्‍य उद्देश्‍य देश में खेले जाने वाले सभी तरह के खेलों के लिए बेहतरीन सुविधाएं स्‍थापित कर जमीनी स्‍तर पर भारत में खेल-कूद की संस्‍कृति को पुनर्जीवित कर भारत को खेल-कूद के क्षेत्र में एक दिग्‍गज राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है।
    ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्‍स’ का आयोजन भुवनेश्‍वर में 22 फरवरी से लेकर 1 मार्च, 2020 तक किया जाएगा।
    यह भारत में विश्‍वविद्यालय स्‍तर पर अब तक का सबसे बड़ा खेल आयोजन है और इसमें देश भर के 150 से भी अधिक विश्‍वविद्यालयों के लगभग 3,500 एथलीट भाग लेंगे।
    इस दौरान तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, तलवारबाजी, जूडो, तैराकी, भारोत्तोलन, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, रग्बी और कबड्डी सहित कुल 17 खेलों का आयोजन होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.