Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»मनोरंजन»डॉ0 दविन्द सिंह ने बैशाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि भाग लिया
    मनोरंजन

    डॉ0 दविन्द सिंह ने बैशाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि भाग लिया

    By Himachal VartaApril 16, 2023
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- सिरमौर ज़िला के राजगढ़ में मनाए जा रहे तीन दिवसीय पारंपरिक बैशाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार अरविंद राजपूत और प्रदेश सुप्रसिद्व कलाकारों डॉ0 मदन झालटा, कुमार साहिल, प्रदीप शर्मा और अन्य कलाकारों ने अपने सुरीले एवं रसीले गानों से लोगों को खूब मनोरंजन करवाया। स्टार कलाकार अरविंद राजपूत ने ईक हसीना थी, ईक दिवाना था, ऐसे लहरा के वो रूबरू आ गई, जट यमला पगला दिवाना गानों से दर्शकों को थिरकने पर मज़बूर किया जबकि सुप्रसिद्व कलाकार डॉ0 मदन झालटा ने माला-रे-माला-रे, गुडोरी बेली रे, उन्दी चाली मेले खे रेणूका रे, कुमार सहिल ने तेरे मेरे मिलने का मौसम आ गया, हाय नखरा तेरा, कजरा मौहब्बत वाला और प्रदीप शर्मा ने रूप दिता नारणे, लाना भाई मोज़रा, काला भाषा कौवा गाने गा कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।गत सायं नेहरू ग्राउंड राजगढ़ में आयोजित दूसरी सांस्कृतिक संध्या में अध्यक्ष कलगीधर ट्रस्ट व कुलपति इटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होेंने कहा कि बैशाखी का मेला एक विशेष पर्व है और यह बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है और राजगढ़ में भी हर वर्ष इसे बडे़ हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है और बहुत ही आनंदमयी वातावरण है। उन्होंने कहा कि यह पर्व तकरीबन सभी प्रांतों में बडे़ धूमधाम से मनाया जाता है। सिख समुदाय के लिए भी बैसाखी का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसे नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है।इससे पूर्व अध्यक्ष मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ यादविंद्र पॉल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर पर तहसीलदार उमेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.