नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):–जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के धौला कुआं में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, दीपक बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ट्रैक्टर के पीछे थ्रेसिंग मशीन लगी हुई थी, जिससे युवक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
