नाहन- ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में 21 अप्रैल को प्रसिद्ध कंपनी हीरो कंपनी द्वारा अपने हरिद्वार प्लांट में भर्ती हेतु कैंपस इंटरव्यू लिया जाएगा जिसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है । औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी द्वारा फिटर, मशीनिस्ट ,टर्नर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन आदि ट्रेड में भर्ती की जाएगी जिसके लिए न्यूनतम वेतन 19665 रुपए व अन्य सुविधाओं सहित मेडिकल लाभ भी कंपनी द्वारा प्रदान किया जाएगा ।इच्छुकअभ्यार्थि 21 अप्रैल यानी कल प्रातः 10 बजे आईटीआई नाहन में अपने सभी दस्तावेजों सहित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23