जंगल में मृत मिला था महिमा दत्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली से हुई मौत नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला में एक व्यक्ति की सीने में गोली लगने से मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। गोली से मौत इस बात का खुलासा मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। हादसा कैसे हुआ, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक पच्छाद पुलिस थाना के तहत आने वाले सुरला जनोट पंचायत के लफयोग टिक्करी गांव का 64 वर्षीय महिमा दत्त जंगल में मृत अवस्था में पड़ा मिला था। बताया जा रहा है कि महिमा दत्त जंगल में पशु चराने गया हुआ था।इस बीच जब वह शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान महिमा दत्त का शव जंगल से बरामद हुआ, जिसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि मृत व्यक्ति के शरीर के एक हिस्से में चोट का निशान था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया तो गोली लगने से मौत की बात सामने आई। गोली किसने मारी कैसे लगी यह एक जांच का विषय है बरहाल डीएसपी हेड क्वार्टर मीनाक्षी शाह ने खबर की पुष्टि की है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18