शेखावत का पांवटा आगमन पर भूतपूर्व सैनिक संगठन ने किया स्वागत पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हरि यमुना सहयोग समिति ने पांवटा वासियों के सहयोग से यमुना को स्वछन्द और घाटों को सुंदर बनाने का बीड़ा उठाया है। समिति के अथक प्रयासों से आयोजित अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जलशक्ति मंत्री ने यमुना घाट उत्सव 2023 के अनतर्गत गोविंद घाट के नवीनीकरण एवं सौंदर्यकरण की आधारशिला रखी। हरि यमुना सहयोग समिति यमनोत्री से प्रयागराज तक यमुना को सवच्छ तथा अविरल बनाने के अथक प्रयासों हेतु आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर सर्वप्रथम मंत्री महोदय ने यमुना घाट जाकर यमुना नदी के नवीनीकरण एवं सौंदर्यकरण की आधारशिला रखने के बाद रामलीला मैदान में आयोजित विभिन्न सामाजिक संगठन से आए लोगों को संबोधित किया। इसी कड़ी में सभा स्थल रामलीला मैदान में भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र के पदाधिकारियों ने मंत्री को समृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उसके उपरांत सगंठन का मागंपत्र मंत्री को सोंपा।मंत्री ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा पूर्वसेनिक आगे भी संगठन समाज और देश के हित के कार्यों को प्रमुखता से करता रहेगा। इस मौके पर भूतपूर्व संगठन के अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठुंडू व स्वर्णजीत, सचिव संतराम चौहान, सह सचिव मोहन चौहान व गुरदीप सिंह, कोशाध्यक्ष तरूण गुरंग तथा दिनेश ठुंडू, खजान शर्मा आदि मौजूद रहे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
