पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) : – जिला सिरमौर की पांवटा तहसील में आने वाले आंज भोज की भैला पंचायत को पानी से जोड़नी वाली उठाऊ एकमात्र पेयजल योजना मोहनी पम्प हाउस में बीती रात बिजली के कड़कने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है जिस कारण इस पंचायत के लगभग 60 परिवारों पर पीने के पानी का संकट गहरा गया है। आज जो स्टोर किया हुआ पानी था उसको सप्लाई कर दिया गया है अगर जल्द इसकी मोटर को नही बदला गया तो कल से इस गाँव में जल संकट गहरा जाएगा।प्रकाश तोमर, जिया राम, शादी राम भंडारी, उदयराम ने बताया कि अगले दो दिनों तक छुट्टियां है। मोटर आज नही लगाई गई तो लोगों को अधिक दिनों तक भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। भैला पंचायत के प्रधान मनीष तोमर ने बताया कि वो अपनी पंचायत में पानी की समस्या नहीं होने देंगे। जल्द ही विभागीय अधिकारियों से मिलकर मोटर को पम्प हाउस तक पहुँचाई जाएगी। गौरतलब है कि इस पम्प की पहली मोटर भी क्षतिग्रस्त होने के कारण पहले ही विभाग के पास पड़ी हुई है। उधर इस मामले में जल शक्ति विभाग के SDO देवानंद पुंडीर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। दूसरी मोटर जल्द से जल्द मौके पर पहुँचा दी जाएगी ताकि लोगों को पानी की समस्या से रूबरू न होना पड़े
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
