Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जनता की समस्याओं का समय पर निपटारा करें अधिकारी : हर्षवर्धन चौहान
    सिरमौर

    जनता की समस्याओं का समय पर निपटारा करें अधिकारी : हर्षवर्धन चौहान

    By Himachal VartaApril 23, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने शिलाई विधानसभा प्रवास के दौरान रोनहाट में क्षेत्र की 15 पंचायतों की जन समस्यायें सुनी। उन्होंने ढाहर, जरबा जुनाली, पनोग, अजरोली, लानी बोराड़, कोटी बौंच, नया पंजोड़, हलाह, लोजा मानल, नैनीधार, जखांडो, धारवा, रास्त, शखोली, द्रबिल, आदि पंचायतों से आये लोगों की जनसमस्यायें सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। उद्योग मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार, सरकारी कामकाज में पारदर्षिता सुनिष्चित करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त एवं जवाबदेह प्रषासन प्रदान करने के प्रति वचनबद्ध है। हमारी सरकार प्रदेश में सत्ता सुख भोगने नहीं बल्कि व्यवस्था परिर्वतन के लिए आई हैं और हम समाज के हर वर्ग की सामाजिक और आर्थिक आवष्यकताओं की पूर्ति करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश  दिए कि जन समस्याओं का निराकरण समय पर करें ताकि आम जन को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि दूर-दूर से आने वाले लोगों की जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें ताकि जनता का समय और धन दोनों की बचत हो सके। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस बजट में 2.31 लाख महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से मासिक पैशन देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 10 गारंटियों को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। प्रदेश  सरकार द्वारा प्रथम अप्रैल 2023 से 1.36 लाख कर्मचारियों को ओपीएस का तोहफा दिया गया हैहर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने 75 हजार करोड़ रुपये का बोझ हम पर छोड़ा है, उसके बावजूद मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में हम प्रदेश के विकास में कमी नहीं आने देंगे और जनता की उम्मीदों और आशाओं के अनुरूप कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है और प्रदेश  में इस वर्ष 20 हजार क्रियाशील पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार देने के लिय लगातार नियुक्तियां अधिसूचित की जा रही हैं।   उपाध्यक्ष ज़िला कांग्रेस सिरमौर हरी राम शास्त्री,  उपाध्यक्ष जिला  कांग्रेस कमेटी, एम.आर. पराशर, अध्यक्ष कांग्रेस मंडल शिलाई सीता राम शर्मा, यूथ अध्यक्ष अरुण ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री भारत भूषण मोहिल, पूर्व प्रधान शिलाई संत राम, पूर्व प्रधान प्रताप शर्मा के अलावा एसडीएम शिलाई श्री सुरेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नरेन्द्र शर्मा, खंड विकास अधिकारी अजय सूद के अतिरिक्त अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.