नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा एक बार फिर प्रशासनिक बदलाव करते हुए डीसी नाहन के तबादला आदेश करते हुए सुमित खिमटा को सिरमौर डीसी नियुक्ति दी गई है। तो वहीं सिरमौर के डीसी राम कुमार गौतम को कहां एडजस्ट किया गया है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। जानकारी के अनुसार बुधवार या वीरवार तक खिमटा सिरमौर में ज्वाइनिंग दे सकते है।बता दें कि राम कुमार गौतम जिला सिरमौर में एक बेहतर प्रशासनिक अधिकारी साबित रहे हैं। कोविड-कॉल तथा जिला सिरमौर में हुए विधानसभा चुनाव में एक बेहतर व्यवस्था के साथ-साथ मध्य प्रतिशत शत प्रतिशत करवा पाने में भी उपायुक्त सिरमौर नंबर वन साबित रहे है।वहीं सुमित खिमटा नाहन एसडीएम भी रह चुके हैं इसके साथ साथ घुंवारवी में एसडीएम पद पर रहने के साथ-साथ शिमला निदेशालय में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। एक बेहतर प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर एचएस से आईएएस बने सुमित लाहौल स्पीति में भी डीसी रह चुके हैं।बरहाल नाहन मुख्यालय में वह कब अपनी जोइनिंग देंगे इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। खिमटा सिरमौर की तमाम भौगोलिक एवं वस्तुस्थिति से पहले से भली प्रकार परिचित है। बता दें कि सुमित खिमटा जुब्बल के मंडोल गांव के रहने वाले हैं।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
