Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आपदा प्रबन्धन के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे-आर.के. गौतम
    सिरमौर

    आपदा प्रबन्धन के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे-आर.के. गौतम

    By Himachal VartaApril 24, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रंजना शर्मा ) उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने कहा कि संभावित आपदा से निपटने के लिए आम जन को आपदा प्रबन्धन से सम्बन्धित जरूरी जानकारियां समय-समय पर दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा के समय यदि हम सब सतर्क रहें और जरूरी एहतियात बरतें तो जान और माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। उपायुक्त सोमवार को नाहन में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और जिला आपदा प्रबन्धन अभिकरण के संयुक्त तत्वावधान में सिरमौर जिला में 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित क्षेत्र परिचय अभ्यास (एरिया फैमिलियेराइजेशन एक्सरसाईज) कार्यक्रम के समापन अवसर पर बोल रहे थे।
    उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र परिचय अभ्यास कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों, स्कूलों, पंचायतों आदि क्षेत्रों में आपदा के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र परिचय अभ्यास कार्यक्रम में एनडीआरएफ के जवानों ने जिला की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील क्षेत्र, अस्पताल, स्कूल आदि का सर्वे किया तथा आपातकाल प्रबन्धन से सम्बन्धित जरूरी सूचनाएं भी एकत्रित की और इससे जिला में संभावित आपदा से निपटने में बहुत सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न विकास खंडों के तहत स्कूलांे और कॉलेजों में एनडीआरएफ की टीमों द्वारा शीघ्र ही जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्कूल सेफटी अभियान के तहत आपदा प्रबन्धन को भी शामिल करने के लिए कहा ताकि आपदा के दौरान बरते जाने वाले जरूरी ऐहतियात की जानकारी विद्यार्थियों को मिल सके।  उपायुक्त ने बताया कि एनडीआरएफ के जवानों द्वारा क्षेत्र परिचय कार्यक्रम 10 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक संगड़ाह उप मंडल, 13 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक पांवटा उप मंडल, 16 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक कफोटा उप मंडल, 19 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल तक शिलाई उप मंडल तथा 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक संगड़ाह उप मंडल में आयोजित किये गए। इस दौरान एनडीआरएफ की टीमों ने कालाआम और पांवटा क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों के अलावा जिला की पंचायतों और स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किये।आर.के. गौतम ने क्षेत्र परिचय अभ्यास कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एनडीआरएफ की टीम को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में आपदा प्रबन्ध के तहत अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाना चाहिए।
    इस अवसर पर एनडीआरएफ 14वीं बटालियन नूरपूर के निरीक्षक आनंद कुमार, हैड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार, रजनीश के अलावा जिला आपदा प्रबन्धन समिति के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.