नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में शनिवार से लापता चल रहे 12 वर्षीय प्रिंस को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। वहीं पुलिस ने प्रिंस को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।गौरतलब है कि पिछले कल प्रिंस पुत्र जनेश निवासी भांटावाली पांवटा साहिब संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। जिसके बाद प्रिंस के परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की परंतु उसका कहीं सुराग नहीं लगा था।इसके बाद थक हार कर प्रिंस के पिता ने इस बाबत पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलते ही एचसी हितेंद्र अपनी टीम के साथ बच्चे की तलाश में जुट गए थे।इस दौरान पुलिस की टीम ने आज लापता प्रिंस को माजरा से बरामद किया है और उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
