नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज (राजीव कुमार) जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्ज टेली सर्विस हैदराबाद द्वारा विभिन्न 350 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक मई को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिये जाएंगे।
मैसर्ज टेली सर्विसेस हैदराबाद को दसवीं, जमा दो, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। इन पदों पर भर्ती हेतु उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 2 लाख रुपये से 3.6 लाख रुपये वार्षिक वेतन दिया जाएगा।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 01 मई 2023 को कैंपस इंटरव्यू के लिए अपने साथ दो पास-पोर्ट साईज फोटो, मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ लेकर प्रातः 10 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय नाहन में अपनी उपस्थित दर्ज करवायें।
Breakng
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
Thursday, September 3