शिमला,( हिमाचल वार्ता न्यूज) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कखलीनी और जाखू वार्ड में धुआंधार प्रचार किया डॉक्टर बिंदल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला है और इस जोश से हमें पूर्ण विश्वास है कि भाजपा नगर निगम शिमला में पूर्ण बहुमत हासिल कर रही है।उन्होंने कहा कि पूरे शिमला में हमारी नगर निगम के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास हुआ है और यही कारण है कि जनता भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है जनता को पता है कि अगर सच में कोई विकास कर सकता है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी है, हमारी पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है हम अपने दृष्टि पत्र के सभी वायदों को पूरा करेंगे शिमला में चाहे सफाई की व्यवस्था हो, पानी की व्यवस्था हो या बिजली की व्यवस्था हो उसको भारतीय जनता पार्टी ने और सुदृढ़ बनाया है ।कांग्रेस और भाजपा में जनता फर्क समझ गई है और इस बार 2 तारीख को जो मतदान होने जा रहा है उसमें यह स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
