श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) रेणुका जी में बड़ी संख्या में पुलिस द्वारा अवैध शराब की पेटियों को पकड़ कर मामला दर्ज किया गया है। यह पेटी चंडीगढ़ से नेरवा की ओर जा रही थी।रविवार को सुबह एक कैंटर(HP 43 5854) चंडीगढ़ की तरफ से नेरवा जा रहा था वही रेणुका थाने के नजदीक कैंटर को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस द्वारा जब कैंटर की तलाशी ली गई तो उसमें से अवैध शराब की पेटियां बरामद की गई।पुलिस द्वारा जब दस्तावेज मांगे गए तो चालाक पेश नहीं कर पाया। और कैंटर में से 51 पेटी बीयर व 53 royal stag की बरामद की गई।पुलिस ने अवैध शराब की पेटियां कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।बता दें कि इससे पहले हरियाणा से हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब तस्करी की जाती थी लेकिन अब पंजाब और चंडीगढ़ से भी है तस्करी शुरू हो गई है क्योंकि वहां पर भी शराब के दामों में बेहद कमी आई है जबकि हिमाचल में शराब के दाम काफी ज्यादा है ऐसे में पंजाब और हरियाणा से सस्ती शराब तस्करी कर सीधे-सीधे हिमाचल प्रदेश राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है डीएसपी संगड़ाह मुकेश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कैंटर से अवैध शराब की 104 पेटियां बरामद की गई है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
