नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):- नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोलर ग्राम पंचायत में जंगली हाथी के द्वारा बुजुर्ग महिला को कुचलने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलर नंबर दो निवासी 70 वर्षीय रामदेवी शनिवार शाम को आसपास जंगल के साथ लगते अपने खेत में शौचालय के लिए गई।इसी दौरान साथ लगते घने जंगल से जंगली हाथी ने बुजुर्ग महिला पर अटैक कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब हाथी बुजुर्ग महिला को कुचल रहा था तो वह जोर-जोर से चिल्लाई। महिला की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी घरों से निकल आए।इसी दौरान महिला की तिथि चीखों की आवाज से हाथी उसे गंभीर रूप से घायल कर जंगल की ओर निकल गया। गांव के लोगों द्वारा बुजुर्ग महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बताया जा रहा है कि महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।इस घटना के बाद लोगों में भी काफी रोष है। बता दें कि यहां से कुछ दूरी पर धौला कुआं के समीप सिंबल वाड़ा रिजर्व सेंचुरी है। उधर, बीओ वाइल्डलाइफ सिम बलवाड़ा राकेश कुमार ने बताया कि इन दिनों सेंचुरी में 10-12 हाथियों का झुंड घूम रहा है इसके अलावा एक अकेला हाथी भी है।उन्होंने बताया कि झुंड के हाथी जल्दी से लोगों पर अटैक नहीं करते हैं मगर अकेला विचरण करने वाला हाथी गुस्सैल और खतरनाक हो सकता है।
Breakng
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
- उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
- 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
- आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
- 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
Wednesday, June 3
