बोले- आज वैकल्पिक मार्ग खुलने से गिरिपार क्षेत्र की 60 पंचायत के लोगों का आवागमन रेणुका व नाहन के लिए हुआ शुरू। श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):- श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रेस को जारी एक बयान में दनोई के समीप पुल गिरने के बाद वैकल्पिक मार्ग शरू होने पर कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने मुस्तेदी से कार्य किया और वैकल्पिक सड़क मार्ग खोलने के लिए दोनों तरफ से दिन रात मशीनों ने कार्य किया।जिसके लिए प्रशासन व लोक निर्माण विभाग काफी सक्रिय रहा और सराहनीय कार्य किया है तथा जनता को अब वैकल्पिक सड़क मार्ग बन श्री रेणुका जाने से राहत मिलेगी। अब गिरिपार क्षेत्र की 60 पंचायत के लोगों का आवागमन रेणुका व जिला मुख्यालय नाहन के लिए शरू हुआ।विधायक विनय कुमार ने प्रदेश सरकार का भी आभार प्रकट किया तथा कहा कि दनोई स्थान पर शीघ्र ही नया बेली ब्रिज बनकर तैयार होगा जिसके लिए प्रदेश सरकार ने उचित फंड भी उपलब्ध करवा दिया है। दनोई पुल गिरने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा लेकिन अब वैकल्पिक सड़क खुलने से कुछ हद तक लोगों को राहत मिलेगी।विधायक विनय कुमार ने कहा कि नए बेली ब्रिज के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा ताकि 1 महीने के भीतर ही बेली ब्रिज के ऊपर से वाहनों कि आवाजही शुरू हो सके।विधायक ने कहा कि इस प्राकृतिक घटना को लेकर वह स्वयं काफी गंभीर है और प्रशासन को चुस्त दुरुस्त रहने के आदेश दिए गए और यह मामला प्रदेश सरकार के समक्ष है इसलिए नए बेली ब्रिज को शीघ्र ही तैयार किया जाएगा।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
