नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) : – उपमंडल के गिरिपार क्षेत्र में आंजभोज की सड़कों की दुर्दशा को जांचने के लिये आज लोक निर्माण विभाग के एस.ई. एo केo शर्मा, एक्सन एनoकेo वर्मा एवं एसडीओ योगेश ने आज दौरा किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के लोगों से रेस्ट हाउस में मुलाकात की। इस मुलाकात में लोगों सड़कों के अलावा रेस्ट हाऊस संबंधित समस्याओं के बारे में विभाग को अवगत कराया। लोगों ने बताया कि पुरुवाला से लेकर अम्बोया, राजपुर, नघेता, बनोर, टॉरुं भैला, टॉरुं डण्डा आंज की सड़कें तकरीबन टूट चुकी है। सड़कों की ज्यादा खस्ता हालत निजी कंपनी के केबल की तार बिछाने के कारण हुई है।सड़कों पर गाड़ियों को पास लेना मुश्किल हो गया है। सड़क के किनारे लगे हुए डंगो में अभी तक विभाग ने मिट्टी भी नहीं भरी है। जिसके कारण छोटे वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है । जो हादसों को न्योता दे रहा है। उन्होंने गिरिपार के एकमात्र लोक निर्माण टॉरुं रेस्ट हाउस में आ रही पानी की समस्या और बिजली की समस्या से भी विभाग को अवगत कराया।गौरतलब है कि टॉरुं रेस्ट हाउस में पिछले 15 दिनों से कनेक्शन कट जाने के कारण बिजली नहीं थी। पीने के पानी का अलग कनेक्शन ना होने की वजह से कर्मचारियों को पानी ढो कर लाना पड़ता है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों ने रेस्टहाउस व सड़कों की दुर्दशा को लेकर लोक निर्माण के मंत्री विक्रमादित्य को शिकायत दी थी। इस मौके पर टॉरु- डण्डा- आंज की प्रधान कमला देवी, नरेन्द्र तोमर, ललित तोमर, अमरीश शर्मा, पंची राम तोमर, ऋषव प्रवेश आदि लोग शामिल थे ।उधर इस मामले में विभाग के एक्सइएन एन के वर्ना ने बताया कि विभाग जल्द से जल्द यहां के लोगों को समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेगा।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
