नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब की बद्रीपुर पंचायत के संपन्न हुए उपप्रधान पद के लिए उपचुनाव में शुभम चौधरी ने 570 वोटो से उमेश कुमार को हरा कर यह चुनाव का रण जीत लिया है। बता दे कि मंगलवार को सुबह आठ बजे ही रिमझिम बारिश के साथ मतदान शुरू हो गया था जो काफी धीमी गति से चला जिसके चलते लगभग 40 प्रतिशत मतदान ही हुआ। बद्रीपुर पंचायत में लगभग 3500 मतदाता है जिसमें, 1441 मतदाताओं ने ही मतदान किया। पांवटा साहिब के खंड विकास अधिकारी प्रताप चौहान ने बताया कि बद्रीपुर पंचायत के लिए उपप्रधान के उप चुनाव में शुभम चौधरी ने 570 वोट से उमेश कुमार को हरा कर जीत दर्ज की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 1441 मतदाताओं ने मत डाले जिसमे शुभम चौधरी को 980 व उमेश कुमार को 410 वोट पड़े इस दौरान 6 वोट नोटा को डाले गए व 18 वोट रिजेक्ट हुए।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
