Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»क्राइम»नाहन में बेखौफ शराब तस्कर लगा रहे सरकार व ठेकेदार को चूना।
    क्राइम

    नाहन में बेखौफ शराब तस्कर लगा रहे सरकार व ठेकेदार को चूना।

    By Himachal VartaMay 4, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा बड़ा जखीरा जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत केवल एक ही गांव कोलर बेखौफ शराब तस्करी को अंजाम दे रहा है। बावजूद इसके शराब तस्करी पर लगाम लगा पाने में पुलिस नाकाम नजर आ रही है। हालांकि आज सिरमौर की एसआईयू टीम के द्वारा फॉर सेल हरियाणा शराब का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है।बावजूद इसके कानूनन सजा के कड़े प्रावधान ना होने के कारण तस्कर बार-बार तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम के द्वारा हरिपुर खोल के तीखे मोड़ के पास पूर्व सूचना के आधार पर वाहन संख्या एचपी 17बी 9700 वरना गाड़ी को रोका गया।गाड़ी की जब तलाशी ली गई तो उसने 156 अंग्रेजी शराब की बोतल 13 पेटियों में रखी हुई थी। यही नहीं 25 पेटी बियर की भी बरामद हुई है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि बरामद की गई शराब और बियर फॉर सेल इन हरियाणा की थी।जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह बताया गया कि गाड़ी का चालक कुणाल उर्फ कन्नू था जो मौके से गाड़ी और माल छोड़कर फरार हो गया। फरार हुए युवक के खिलाफ माजरा थाना में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज भी किया गया है। यही नहीं पुलिस द्वारा जारी किया गया प्रेस नोट भी दो बार संशोधित किया गया। सवाल यह उठता है कि इस बार करोड़ों में शराब के ठेके नीलाम हुए हैं। बावजूद इसके ना तो अभी तक सरकार के द्वारा आबकारी पुलिस तैनात की गई है और ना ही इस गांव में कथित रूप से अवैध शराब की तस्करी करने वाले अवैध सिंडिकेट का नेक्सेस पुलिस तोड़ पाई है। इससे पहले भी कई बार इस गांव से ताल्लुक रखने वाले कथित शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं बावजूद इसके यह तस्करी का धंधा बेखौफ जारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.