Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»प्रदेश भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की आशंका। I
    राजनैतिक

    प्रदेश भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की आशंका। I

    By Himachal VartaMay 5, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- शिमला नगर निगम के चुनावों के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने प्रैस वार्ता में कहा कि अगर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है तो इसमें जिसकी लाठी उसकी भैंस कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। बावजूद इसके भाजपा ने जनमत का स्वागत किया है। सत्ता पक्ष की ताकत और विपक्ष के संगठन में बदलाव की हुई बेमौसमी बारिश का फर्क तो पड़ता ही हैउन्होंने नगर निगम के चुनावों की जिम्मेवारी के बाद नाहन पहुंचे तो जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के दिग्गजों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ उनका स्वागत किया। इनमें से कुछ ऐसे भी चेहरे थे जो विपरीत परिस्थितियों के दौरान डॉ. राजीव बिंदल से अक्सर दूरी बनाकर रखते थे।नाहन के दिल्ली गेट से लेकर हिंदू आश्रम तक नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत जुलूस देखते बन रहा था। विधानसभा चुनाव में उनकी हार से निराश खास कार्यकर्ताओं के चेहरों पर रौनक थी। प्रदेश अध्यक्ष मीडिया से भी रूबरू हुए और स्पष्ट तौर पर संगठन में बदलाव को लेकर उन्होंने ऐसा बयान दिया जो अपने आप में हमारी बात की पुष्टि भी करता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष जयराम सरकार के दौरान बैकफुट पर रहे कार्यकर्ताओं को अब फ्रंट फुट पर संगठित कर सकते हैं। जिनमें जिला अध्यक्ष से लेकर मंडलों तक में हाशिए पर रहे पुराने चेहरों को तवज्जो दी जा सकती है। जिसमें ना केवल पूर्व में मुख्यमंत्री रहे प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल शांता कुमार जैसे दिग्गजों के कट्टर समर्थक शामिल होंगे बल्कि जयराम सरकार के दौरान संगठन में पदों पर बैठे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी संगठन के प्रति दायित्व के साथ बांधा जा सकता है।जाहिर सी बात है जो आज बात डॉक्टर राजीव बिंदल ने कही उससे तो यह भी स्पष्ट हो जाता है कि 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। प्रदेश का कर्मचारी वर्ग सरकार को कैश कर चुका है और जनता यह भी जानती है कि प्रदेश की अधिकतर विकासात्मक योजनाएं केंद्र के भरोसे पर हैं। चूंकि कांग्रेस बार-बार पैसे का रोना रो रही है।खजाना खाली और भारी कर्ज के मर्ज से कांग्रेस बाहर नहीं निकल पा रही है। ऐसे में जनता केंद्र के प्रति और वह भी एक मजबूत पार्टी के साथ खुद को सुरक्षित मानते हुए भाजपा के साथ जा सकती है। कहा जा सकता है कि प्रदेश की चारों सीटें निश्चित रूप से भाजपा की झोली में पहले सी जाती नजर आती है।जानकारी तो यह भी मिल रही है कि आने वाले समय में भाजपा तमाम राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से कैंडिडेट नहीं बनाएगी। वही यदि डॉ. राजीव बिंदल की भावी पटकथा की बात की जाए तो आने वाले समय में भले ही नाहन से वह प्रत्याशी ना हो मगर संगठन में उनका कद प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कब और कैसे पहुंच जाए यह भी कहा नहीं जा सकता।आज के स्वागत कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व में मंत्री रहे पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, शिलाई के भाजपा प्रत्याशी रहे बलदेव तोमर, बलदेव कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, पांवटा साहिब के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, जिला सिरमौर भाजपा महामंत्री मनीष चौहान सहित भाजपा समर्थित पार्षद प्रधान विदिशा जिला परिषद सदस्य और भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित भी रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.