नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- पूर्व कांग्रेस विधायक किरनेश जंग चौधरी ने आज निर्वाचन क्षेत्र के गिरिपार के किलोड़ में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस की सरकार में जनता को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहेगी। किरनेश जंग चौधरी ने कहा कि वह पिछले दो दशक से वह पांवटा साहिब के लोगों की सेवा में लगे हैं और आगे भी निरंतर सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य है कि पांवटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र के जनता की सेवा की जाए। जंग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यक्रम के चलते शिमला नगर निगम में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला है।इस अवसर पर मजदूर नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदीप चौहान ने कहा कि किरनेश जंग चौधरी हमेशा ही लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। प्रदीप चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव के दौरान जो भी वादे किए थे उन्हें क्रमवार पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों को कांग्रेस सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दे दिया है जिसकी एसओपी गत दिन सरकार द्वारा जारी की गई है। इस अवसर पर राजेंद्र नेगी , धनवीर पुंडीर , नेत्र तोमर , धीरेंद्र सिंह , रमेश नेगी , वीरेंद्र नेगी , मदन पुंडीर , सुनील , सोनू , यशपाल , विजय , देवराज तोमर , मुंगी राम , मोहन नेगी , सुरभि नेगी , विनय , मोनू , राजेश राणा , प्रताप सिंह फौजी और कांग्रेस के लोग मौजूद
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
