Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»क्राइम»अवैध शराब तस्करी का एसआईयू ने कोलर से पकड़ा बड़ा जखीरा।
    क्राइम

    अवैध शराब तस्करी का एसआईयू ने कोलर से पकड़ा बड़ा जखीरा।

    By Himachal VartaMay 9, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- लगातार अवैध रूप से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त कोलर का शराब गैंग एक बार फिर पुलिस को गच्चा दे गया है। बावजूद इसके पहले से घात लगाकर बैठी पुलिस को शराब का दो गाड़ियों में बड़ा जखीरा बरामद करने में कामयाबी भी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माजरा थाना के अंतर्गत एसआईयू की टीम को एक बार फिर से कोलर में हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब का इनपुट मिला। पावंटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र सिंह से मिले आदेशों के बाद एसआईयू टीम तुरंत मिले इनपुट के आधार पर रवाना हुई। पुलिस जैसे ही चंदन नर्सरी के समीप पहुंची तो वहां पर सड़क के किनारे रात को गाड़ी संख्या एचआर 26 बीयू 7077 तथा दूसरी गाड़ी एचपी 71-0016 बगैर ड्राइवर के और बगैर किसी व्यक्ति के पाई गई।गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के बाद पुलिस ने जब दोनों गाड़ियों की तलाशी ली तो दोनों ही वाहनों में एक बड़ा शराब और बीयर आदि का जखीरा बरामद हुआ। जिसमें गाड़ी संख्या एचआर- 26बीयू- 7077 में से तीन बॉक्स रॉयल स्टैग व्हिस्की, दो बॉक्स मैकडॉवेल व्हिस्की, 9 पेटी किंगफिशर बियर की तथा 19 पेटी देसी शराब की बरामद कर ली। यहां यह भी बताना जरूरी है कि पकड़ी गई तमाम शराब फॉर सेल इन हरियाणा थी। जबकि दूसरे वाहन संख्या एचपी- 71- 0016 में तलाशी के बाद 9 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की, 15 पेटी किंगफिशर बियर हरियाणा मार्क बरामद की। एसआईयू टीम के द्वारा दोनों वाहनों को शराब सहित जब्त कर माजरा थाना ले जाया गया। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर  वाहनों के  मालिकों की तलाश शुरू कर दी है।  खेद है कि यह सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे शराब के ठेकों के ठीक समानांतर अवैध शराब के ठेके चला रहा है। जानकारी तो यह भी है कि शादी विवाह आदि अवसरों पर लोग इनको होम डिलीवरी का ऑर्डर भी देते हैं। अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा यह बड़ा गैंग बड़े ही योजनाबद्ध तरीके से काम करता है।वहीं इन अवैध शराब के लोगों ज़रा से सबसे बड़ा नुक्सान सरकार को और ठेकेदार को हो रहा है। बरहाल खबर की पुष्टि डीएसपी पावंटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर के द्वारा की गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.