नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत पलहोड़ी क्षेत्र में 2 गुटों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। वहीं इस झड़प में 6 लोग जख्मी हो गए। इस खूनी झड़प में हुसन (33) पुत्र सकुरा, यासिन (40) पुत्र सकुरा, सलीम (42) पुत्र रूटला निवासी पलहोड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। दोनों पक्षों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, पलहोड़ी में काफी समय से रास्ते को लेकर विवाद चला हुआ था। यासीन अपने घर पर था। इसी बीच वहां गांव के ही रहने वाले फिरोज, गुलफान, इस्लाम, मोमीन, मंजूरा, शमशेर व हारून आदि पहुंचे और कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते दोनों गुट तलवारें, गंडासे व लाठियों से एक-दूसरे पर वार करने लग गए।इस खूनी झड़प में हुसन, यासिन, सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीन अन्यों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की पुष्टि पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने की है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
