नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ : – उपमंडल के गिरिपार की 17 पंचायतों को जोड़ने वाले पुल की मुरम्मत कार्य की लेटलतीफी के कारण बने हुए वैकल्पिक मार्ग पर तीसरी बार वाहनों के पलटने का मामला सामने आया है। ताजा मामला आज सुबह सामने आया जब एक ट्रैक्टर चढ़ाई चढ़ते हुए पलट गया। गनीमत यह रही कि इसकी चपेट में कोई दो पहिया वाहन चालक, राहगीर नहीं आया अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। एक सप्ताह पूर्व यहां एक ट्रक खाई में गिर गया था। बार-बार हादसे होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी संज्ञान नही ले रहे हैं। संबंधित विभाग शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। मरम्मत कार्य में संबंधित विभाग व ठेकेदार की लापरवाही और लेटलतीफी का खामियाजा क्षेत्र की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार गिरिपार क्षेत्र की डेढ़ दर्जन से अधिक पंचायतों को पांवटा साहिब शहर से जोड़ने वाले बांगरण पुल के मरम्मत का कार्य चला हुआ है। जिसके चलते नदी के रास्ते से यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। हालांकि वैकल्पिक मार्ग पर पुल के साथ लगती चढ़ाई पर ओवरलोड गाड़ियों तथा ट्रैक्टरों के चलने से मार्ग पर गड्ढे बने हुए हैं। शनिवार सुबह वैकल्पिक मार्ग पर पुल के साथ लगती घाटी को चढ़ते हुए एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एक सप्ताह पूर्व यहां पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया था। इससे पहले भी यहां पर एक अध्यापक की गाड़ी रोड से बाहर चली गई थी। इस मार्ग पर आए दिन हजारों की संख्या में छोटी बड़ी गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गिरीपार क्षेत्र की डेढ़ दर्जन से अधिक पंचायतों के युवा बसों तथा अपने निजी वाहन से सरकारी कार्यालय तथा औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करने आते है। ठेकेदार व संबंधित विभाग की लापरवाही के चलते शाम को यहां पर कई बार ट्रैक्टरों व ट्रकों के चलते लंबे-लंबे जाम लगे रहते है। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र की जानकारी होने के बावजूद भी विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। मगर संबंधित विभाग फिर भी मूकदर्शक बना हुआ है।स्थानीय ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन व संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि पुल के मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए ताकि पिछले 5 महीने से परेशानी झेल रहे क्षेत्र के लोगों को इन परेशानियों से निजात मिल सके। अगर इसकी मुरम्मत जल्द नही हुई तो आगे बरसात में लोगों को भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है। उधर जब इस मामले में अधिशासी अभियंता का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे दिलीप तोमर ने बताया कि हम मुरम्मत कार्य को गुणवत्ता प्रथमिकता के आधार पर कर रहे हैं। ट्रैक्टर ओवरलोड होने के कारण पलटा है। एक सप्ताह तक लोगों को पुल समर्पित कर दिया जाएगा।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
