नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
कांग्रेस भवन नाहन में आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उसके बाद में रक्तदान किया। इस दौरान करीब 40 युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
मीडिया से बात करते हुए सिरमौर जिला के प्रभारी जयवर्धन खुराना व जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र झालटा ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का अहम योगदान रहा है उन्होंने 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मत का अधिकार दिया साथ ही आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने में जो योगदान राजीव गांधी का रहा है उसे भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने में भी स्वर्गीय राजीव गांधी का विशेष योगदान रहा है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
