कुल्लू हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के सिधवा में एक गाड़ी सड़क से नीचे खाई में गिर गई। तो वही गाड़ी के खाई में गिरने के चलते सवार महिला की मौत हो गई और गाड़ी में सवार एक और व्यक्ति भी घायल हुआ है। जिसका बंजार अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं सूचना मिलते ही बंजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के मुंबई के रहने वाले जय सुरेश गांधी अपनी गाड़ी में महिला वैभवी उपाध्याय के साथ औट से बंजार की और जा रहे थे। उसी दौरान सिधवा के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वह सड़क से नीचे करीब 50 फुट नीचे गिर गई। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब गाड़ी में महिला को देखा तो तब तक उसकी मौत हो गई थी। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बाहर निकाला गया और उसका बंजार अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
