Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»खेल»गिरीपार के युवाओं ने पेश की समाज सेवा की मिसाल
    खेल

    गिरीपार के युवाओं ने पेश की समाज सेवा की मिसाल

    By Himachal VartaMay 23, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामना गांव के युवाओं ने समाज सेवा की एक मिसाल कायम की है। गांव में 12 बीघे जमीन पर बिना किसी सरकारी और राजनैतिक आर्थिक मदद के ही ग्राउंड निर्माण का किया।जिसके लिए गांव के ही लोगों द्वारा स्वेच्छा से दी गई धनराशि तथा युवाओं द्वारा दिन रात किए गए श्रमदान से कार्य को सिरे चढ़ाया गया हैं। ग्रामीण युवाओं द्वारा इस पहल के साथ-साथ “रॉयल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब” का गठन किया गया है। जिसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।क्लब की 12 सदस्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष अनिल ठाकुर, सोम चौहान, दिनेश चौहान, वीरेंद्र चौहान, सुदेश चौहान ने बताया कि इस क्लब का निर्माण युवाओं द्वारा गांव के सामाजिक उत्थान के अलावा खेलकूद एवम संस्कृति को बढ़ावा देने और ग्रामीण परिवेश मे नशा उन्मूलन, शिक्षा एवम स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के कार्य करने के लिए किया गया है।इस संबंध में क्लब के कार्यकारी पदाधिकारी, अनिल ठाकुर, सोम चौहान, वीरेंद्र तोमर, दिनेश चौहान तथा सुदेश तोमर ने बताया कि उनका गांव व क्षेत्र राजनैतिक एवम सामाजिक रूप से हमेशा से उपेक्षित रहा है।मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रहे इस गिरीपार के इलाके के युवाओं ने इस ग्राउंड निर्माण हेतु मदद के लिए लगभग हर प्रयास करते हुए जनप्रतिनिधियों से मदद मांगी, लेकिन लगभग सभी दलों के जनप्रतिनिधियों का रवैया उदासीन रहा है। अब युवाओं द्वारा फैसला लिया गया कि स्वयं के योगदान से ग्राउंड निर्माण कार्य शुरू किया जाए।उन्होंने आगे बताया कि उक्त (120 मीटर x 75) मीटर मैदान के लिए लगभग 40 से 50 लाख बजट का आंकलन किया गया है तथा युवाओं के आह्वान पर कार्य को 2 जेसीबी तथा युवाओं के श्रमदान से शुरू कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि शुरू में ग्राउंड के कार्य को क्लब के लगभग 60 सदस्यों द्वारा एक हजार प्रति सदस्य से जुटाए गए तथा इसके अलावा ग्रामीणों की आर्थिक मदद से भी लगभग 1 लाख रुपए जुटाए गए है। क्लब के ही कुछ सदस्यों, प्रदीप, सोम, वीरेंद्र और अन्य लोगों द्वारा लगभग दो लाख की राशि अपनी स्वेच्छा से कार्य करने हेतू दी गई है, जब तक कोई बजट का प्रावधान नही हो जाता है।उन्होंने कहा है कि आगे के बजट हेतु सरकारी सहायता एवम पंचायती बजट की तुरंत आवश्यकता है तथा इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के जाखना दौरे के दौरान यह मांग रखी है, परंतु उनके द्वारा केवल 2 लाख का आश्वासन दिया गया है जो कि इस प्रोजेक्ट को देखते हुए काफी कम है।क्लब के सदस्यों तथा ग्रामीणों द्वारा इस संबंध मे सांसद सुरेश कश्यप के समक्ष भी इसकी मांग को उठाया जा रहा है। इसके अलावा युवा जोश को देखते हुए कई लोग मदद के लिए आगे आ रहे है, जिनमे पंचायत प्रधान सुरेश द्वारा क्रेट वॉल लगाने, बीडीसी सदस्य जगदीश द्वारा डेढ़ लाख तथा जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा द्वारा दो लाख रुपए ग्राउंड निर्माण हेतु मदद देने का आश्वासन दिया है।फिर भी ग्राउंड निर्माण के लिए काफी अधिक बजट की दरकार है। क्लब के पदाधिकारियों द्वारा कहा गया कि इस ग्राउंड के बन जाने के बाद इस पूरे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद में आगे बढ़ने एवम आर्मी भर्तियों आदि की तैयारियों का मौका मिलेगा।उन्होंने बताया कि गांव के सभी वरिष्ठ व्यक्तियों अतर सिंह, खजान सिंह, नरेश चौहान, नरेश तोमर, सुखचैन, भगत सिंह, अर्जुन सिंह, सुंदर सिंह और अन्य सभी के द्वारा युवाओं द्वारा किए जा रहे इस कार्य पर खुशी जाहिर की है तथा हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.