नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- नाहन-पांवटा साहिब एनएच पर कटासन से पीछे उत्तम वाला में सरिए से लदा ट्रक जलकर खाक हो गया है। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार जय भारत सरिया का ट्रक संख्या एचपी-71ए-3378 सुबह करीब 4:00 बजे के आसपास शॉर्ट सर्किट का शिकार हो गया। बताया जा रहा है चालक सत्येंद्र ठाकुर जैसे ही सरिया से लदे ट्रक को लेकर चढ़ाई चल रहा था कि अचानक पिछले टायर के नजदीक से अचानक वायरिंग के सर्किट में से आग भड़कने लग पड़ी। चालक ने होशियारी दिखाते हुए गाड़ी में रखे फायर इक्विपमेंट्स से तेजी से भड़क रही आग पर छिड़काव किया।मगर आग ने जैसे ही अपना विकराल रूप दिखाना शुरू किया देखते ही देखते पूरा ट्रक आग के गोले में बदल गया। चालक के द्वारा इस घटना की रेस्क्यू हेतु अग्निशमन विभाग नाहन और पांवटा साहिब दोनों जगह सूचना दी गई। कुछ ही देर बाद फायर टेंडर दोनों जगह से पहुंच गए मगर तब तक पूरा ट्रक माल सहित जलकर राख हो चुका था।गनीमत यह रही कि इस आगजनी की घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। इस घटना की जानकारी के बाद जय भारत सरिया कि प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय यह ट्रक जल रहा था उस समय इसमें से बड़ी ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थी। बरहाल ट्रक का नुक्सान भले ही काफी ज्यादा हुआ हो मगर जानी नुक्सान ना होने से फैक्ट्री प्रबंधन ने राहत ली है
Breakng
- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- ज़िला सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन में 83.85 प्रतिशत हुआ मतदान
- सिरमौर में अंतिम चरण में 86.25 प्रतिशत मतदान दर्ज – जिला निर्वाचन अधिकारी
- पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी प्रकार से सम्पन्न कराना- मनमोहन शर्मा
- जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के 28 मई को द्वितीय चरण में हुए मतदान व मतों की गणना के उपरांत चुनावों का परिणाम घोषित।
- शिलाई क्षेत्र में बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत और कई लोग घायल
Saturday, May 30
