नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- पिछले दो सप्ताह से विवादों में फंसा 23वां शहीद कल्याण सिंह मेले का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी शिलाई राकेश कुमार सिंघा की उपस्थिति में हो गया है।उपमंडलाधिकारी शिलाई ने मेला स्थान पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों के साथ शहीद कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मेला स्थल और खेल मैदान का कार्य जहां जोरो पर चल रहा है वही मेला कमेटी द्वारा करवाई जाने वाली विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं को करवाने के लिए टीमों और खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विकासखंड शिलाई की ग्राम पंचायत हलाह्न में मनाए जाने वाले शहीद कल्याण सिंह मेले को लेकर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों पर प्रदेश सरकार में बैठे मंत्रियों का आशीर्वाद है। इसलिए पंचायत के छोटूभाई नेताओं सहित कुछ चाटुकारों ने शहीद के नाम पर सरकार में बैठे नेताओं के साथ मिलकर मेले को रोकने की नाकाम कोशिश को अंजाम देने की कोशिश की थी। इस इससे पहले प्रशासन आपसी सहमति से मेले को करवाने की कोशिश कर रहा था , लेकिन जब शातिरों की हरकते बढ़ती गई तो प्रशासन ने पुलिस बल का प्रयोग किया। प्रशासन ने खिलाड़ियों को हिदायत दी है कि यदि मेले के दौरान किसी तरह का भी उपद्रव फैलाया गया तो उनके साथ प्रशासन सख्ती से पेश आएगा। सूत्रों की मानें तो ग्राम पंचायत हलांह के अंदर मनरेगा में हुई लाखों रुपए की धांधलियों को लेकर प्रशासन ने स्थानीय पंचायत प्रधान को सस्पेंड किया था। कई महीनों तक पंचायत प्रधान सस्पेंड होने के बाद अब प्रदेश में बनी सुखविंदर सिंह सरकार ने पंचायत प्रधान को बहाल किया है। जिसके बाद पंचायत प्रधान पर सीधा प्रदेश सरकार और सरकार में बैठे मंत्रियों के आशीर्वाद का असर नजर आ रहा है। इसलिए पंचायत प्रतिनिधियों ने स्थानीय छुट भैया नेताओं के साथ मिलकर 23वें शहीद कल्याण सिंह मेले को रोकने के संभव प्रयास किए है। विभागीय सूत्रों की माने तो भले ही शहीद कल्याण सिंह मेले को सरकार ने जिला स्तरीय किया है , लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते जिला प्रशासन मेले को लेकर अधिक सक्रिय नजर नहीं आया है। लेकिन शरारती तत्व के खिलाफ सिरमौर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की निगरानी में अगले तीन दिनों तक शहीद कल्याण सिंह मेले को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 26 मई को मेले का समापन किया जाएगा जिसमे शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उपमंडलाधिकारी शिलाई सुरेश कुमार सिंघा ने बताया कि उन्होंने शहीद कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है तथा मेले वाले स्थान को दुरस्त करवाया गया है। मेला कमेटी मेले को हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रही है। और अगले तीन दिनों तक मेले को हलाह में मनाया जाएगा।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
