नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- पांवटा साहिब के विश्राम गृह में आज आप नेता व समाजसेवी नाथूराम चौहान सहित गावं दुगाना , कांडो , शमाहा के लोगों ने नेशनल हाइवे पर काम कर रही आरजीवी कम्पनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाए की कम्पनी के द्वारा मलबा अवैध रुप से डंप किया जा रहा है जिसके कारण घासनियों और गौशालाओं को नुकसान हो रहा है। इतना ही नही रात और दिन अवैध डंपिंग होने से कब बढ़े बढ़े पत्थर आकर किसी को नुकसान पहुंचा सकते है। उह्नोने बताया की यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो उसका जिम्मेदार जिला प्रशासन और एसडीएम कफोटा होंगे। नाथूराम चौहान और उनके साथ आये ग्रामीणों का कहना है की एसडीएम का दरवाजा भी उन्होंने खटखटाया, लेकिन प्रशासन डंपिंग से हुए नुकसान का दो-चार हज़ार रुपए देकर अपना पल्लू झाड लिया है। ग्रामीणों ने सरकार से सही मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा की यदि उचित मुवावजा नहीं मिला तो मजबूरन उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। इस दौरान नरेश कुमार , कृपा राम , चतर सिंह वर्मा , चूही राम शर्मा शमाह, अतरो देवी ,उदय राम , रती रामू शर्मा , इन्दर सिंह , धर्म सिंह , ओम प्रकाश , राकेश कुमार , रमेश कुमार , जोगेन्द्र शर्मात , दाया राम शुदा, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
Breakng
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
Thursday, September 3
