नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) :- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांवटा साहिब में आगामी 2 जून को प्रातः 10 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मैसर्ज एजीस प्रिसिजन प्रा.लि. कालाअंब, जिला सिरमौर, मैसर्ज बीएमसी सपीन कामिल बद्दी जिला सोलन तथा मैसर्ज सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लि. शाहतलाई जिला बिलासपुर तीन कंपनियों को विभिन्न वर्गो के लगभग 250 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है।यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि मैसर्ज एजीस प्रिसिजन प्रा.लि. बद्दी में आईटीआई पास फिटर के 28, इलेक्ट्रीशियन के 12 तथा पलम्बर के 10 पद भरे जाने है। मैसर्ज सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लि0 को सिक्योरिटी गार्ड हेतु 12वीं पास 150 युवाओं की आवश्यकताहैं। मैसर्ज बीएमसी स्पिनिंग मिल में 8वीं से 12वीं तक की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 50 युवक/युवतियों की आवश्यकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया वह अपने साथ दो (2) पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ लेकर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांवटा साहिब में 2 जून को प्रातः 10बजे उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
