नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):– नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सत्य साईं समिति तथा हितेषी संस्था के साथ संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंट स्कूल नाहन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताए आयोजित करवाई गई जिसमें 12 स्कूलों के करीब 24 बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा व डीएसपी हैडक्वाटर मीनाक्षी शाह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मीडिया से बात करते हुए जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने बताया कि सरकार व विभाग के दिशा निर्देशानुसार नशे के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। उन्होंने कहा कि विभाग के साथ साथ कई समाजसेवी संस्थाए भी नशा जागरूकता अभियान में अपना सहयोग दे रही है साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए विभाग द्वारा आज विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है जिसमे प्रश्नोत्तरी , भाषण प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता शामिल है। डीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी शाह ने कार्यक्रम के आयोजकों की सराहना की और कहा कि ऐसे समय में इस तरह के कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है जब युवा नशे की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने इस बात की सहराना कि सरकारी विभागों के साथ-साथ समाजसेवी संस्थाएं भी नशा जागरूकता के लिए कदम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा एक तरफ जहां अपने स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं वहीं नशा माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
