नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- सिरमौर पुलिस के थाना माजरा की टीम के द्वारा हरियाणा से स्मगल कर लाई गई 22 पेटी देसी शराब बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएसआई राजेश कंवर को मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि कोलर में रणबीर सिंह के घर भारी मात्रा में शराब पहुंची है। जैसे ही माजरा पुलिस को यह इनपुट मिला उसके बाद तुरंत एएसआई राजेश की अगुवाई में बनाई गई टीम मौके पर योजना बनाकर रवाना हो गई। सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास पुलिस पार्टी ने रणवीर सिंह के घर में दबिश दे दी।मिले इनपुट के अनुसार जब पुलिस ने छुपा कर रखी शराब की पेटियों को सबसे पहले अपने कब्जे में लिया। पुलिस पार्टी ने कब्जे में लेकर जब शराब की मात्रा को गिना तो इसकी मात्रा 22 पेटी निकली। बरामद की गई सारी शराब टैंगो संतरा ब्रांड के नाम से थी जो केवल हरियाणा में बेचा जाना मान्य थी। जिला सिरमौर पुलिस कप्तान रमण कुमार मीणा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास रणवीर सिंह निवासी कोलर से 22 पेटी हरियाणा में बेचे जाने वाली टैंगो संतरा बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि मामला अंतर्गत धारा आबकारी अधिनियम दर्ज कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
