नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- उप मंडल शिलाई के मोहराड गांव के साथ लगता सीमांत गांव शम्बर खेड़ा क्वानू क्षेत्र में एक यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त हो कर सीधे टोंस नदी में समा गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चकराता के क्वानू मेलोत (शम्भर खेड़ा) से विकासनगर जा रही यूटिलिटी नंबर यूके 16 सीए 0337 सोमवार को सुबह गांव से थोड़ी दूरी पर वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और यूटिलिटी सीधी टोंस नदी में जा गिरी। वाहन में बैठे लोगों में दो की मौके पर मौत हो गई , जबकि एक महिला गंभीर घायल हो गई जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर भिजवाया गया।
वाहन में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे सूचना मिलते ही शम्भर , मेलोथ व मोहराड हिमाचल के ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और खाई से मृतकों व घायल महिला को बाहर निकाला। घायल महिला को निजी वाहन से उपचार हेतु देहरादून ले गए है। तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने हिमाचल वार्ता को बताया कि वाहन में 3 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मौके पर तहसील प्रशासन व चिकित्सकों की टीम ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। मृतकों में मनोज (27) पुत्र राजेन्द्र निवासी क्वानू मैलोत, पूरण सिंह ( 48) पुत्र बरदावर सिंह निवासी क्वानू मेलोत जबकि घायल महिला सामो देवी (42) पत्नी पूरण सिंह निवासी क्वानू मैलोत की हालत गंभीर बनी हुई है , जिसका देहरादून के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
