ददाहू। आज ग्राम पंचायत ददाहू में आईसीडीएस विभाग द्वारा आयोजित साक्षरता अभियान के दौरान एसएचओ देवी सिंह थाना रेणुका जी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्थानीय महिलाओं व डिग्री कालेज ददाहू की छात्राएं जिनमें करीब 140 महिलाओं व लड़कियों द्वारा भाग लिया गया। जिसमें महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम करने के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा किसी को मुसीबत व आपातकाल के समय में 112 नम्बर पर कॉल करने तथा इसके अलावा विभिन्न हेल्पलाईनों की जानकारी दी गई । इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा समाज से नशे को दूर करने वाला चलाए गए अभियान में पुलिस को सहयोग करने तथा इस सन्दर्भ में अपने निजी विचारों एवं सुझाव सिरमौर पुलिस व रेणुका पुलिस थाना की फैसबुक पेज पर सांझा करने के लिए अवगत किया गया। इस दौरान सभी लोगों को मोबाईल फोन के माध्यम से आने वाली कॉल, एसएमएस जिसमें लॉटरी व अन्य प्रलोभन दिया जाता है के लिए सतर्क रहने की हिदायत दी गई ।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
