रिकांगपिओ हिमाचलवार्ता न्यूज़ : किन्नौर जिला के हंगरंग वेली के लियो पंचायत क्षेत्र के केंची मोड़ के पास मंगलवार शाम एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में वाहन सड़क मार्ग से करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मृतक की पहचान मालिंग निवासी छोमित दोर्जे उम्र करीब 52 वर्ष के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोमित दोर्जे आईपीएच विभाग में वर्क इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ नायब तहसीलदार, वार्ड सदस्य छेरिंग नोडूब सहित पुलिस विभाग घटना स्थल पर पहुंचे। शव को सड़क मार्ग पर लाया गया व पोस्टमार्टम के लिए पूह स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पूह में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना बारे जांच कर रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
