नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) 5 जून पर्यावरण दिवस पर जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश सिरमौर जिला के बोगधार मेले के दौरान राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन करेगा। इस आयोजन में माननीय उप मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक विनय कुमार करेंगे।5 जून को उप मुख्यमंत्री हर घर के लिए एक संकल्प पत्र का विमोचन भी करेंगे। जिसमें परिवार से पेयजल संरक्षण और संग्रहण की अपील की गई है। जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता एवं राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के निदेशक ई. जोगिन्द्र चौहान ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि पेयजल संरक्षण और गुणवत्ता का संदेश देने के लिए महानाटी का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला और प्रदेश से लगभग एक हज़ार से अधिक महिलाएं हिस्सा लेंगी। प्रदेश के जाने-माने लोक गायक डॉ. के.एल. सहगल अपने गीतों के माध्यम से जल जागरुकता का संदेश देंगे। चौहान ने बताया कि इस आयोजन से महानाटी में भाग लेने वाली हर महिला के घर और गांव तक पेयजल जागरुकता का संदेश जाएगा और साथ ही प्रदेश भर में भी एक व्यापक संदेश पहुंचेगा।उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग की ओर से 1 मई से पेयजल संरक्षण और गुणवत्ता पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अब तक प्रदेश भर में सैंकड़ों स्थानों पर पानी की जांच की जा चुकी है जिसमें गांव, स्कूल, आंगनबाड़ियां आदि शामिल हैं।उन्होंने बताया कि बरसात और गर्मियां आने से पहले जल शक्ति विभाग लोगों को स्वच्छ पेयजल देने की अपनी प्रतिबद्धता के तौर पर यह तैयारी कर रहा है ताकि लोगों को साफ और पीने योग्य पानी दिया जा सके। इसके साथ लोग स्वयं भी पेयजल स्रोतों को साफ रखने के प्रति सचेत रहें। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
