श्री रेणुका जी हिमाचलवार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ):- जिला सिरमौर में मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। प्री मानसून ने पूरे जिला में जगह-जगह जमकर तांडव मचाया है। जगह-जगह भारी भूस्खलन के चलते संगड़ाह, शिलाई, सराहां और नाहन डिविजन की 39 सड़कें बंद हो गईं।इससे लोक निर्माण विभाग को 84.50 लाख रुपए का नुु़ुक़सान हुआ है। सड़कें बंद होने से एचआरटीसी की 6 बसें अलग-अलग स्थानों पर पांच से छह घंटे तक फंसी रहीं।
बारिश के बीच गिरिपार इलाके के हरिपुुरधार, नौहराधार व कुपवी क्षेत्र के 300 गांव पिछले 10 घंटे से बिना लाइट अंधेरे में डूबे हुए हैं। बारिश से बिजली बोर्ड को भी 18.05 लाख का नुक्सान हुआ है।वहीं, संगड़ाह के समीप एक ऑल्टो कार वालिया चुना माइन से आए मलबे के बीच दब गई। समय रहते कार में सवार चार लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया। कार मलबे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे जेसीबी मशीन से बाहर निकाला गया।लगातार हो रही बारिश से गिरि नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार को जटोन बैराज के तीन फ्लड गेट सुरक्षा के मद्देनजर खोलने पड़े। इससे मैदानी इलाकों में भी नदी का जलस्तर बढ़ गया हैबरहाल अभी तो बरसात शुरु नहीं हुई हैं बावजूद इसके इस प्री मानसून ने जिला के आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर डाला है। जो विभाग बरसात से पहले हाई अलर्ट पर आ जाते थे वह सभी विभाग प्री मानसून के चलते भारी सकते में है।बावजूद इसके जो सड़कें बंद हो गई थी उनमें से कुछ को खोल पाने में विभाग ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें नागरिक व्यवस्था हेतु सुचारू किया।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Friday, October 23
