Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने वीडियो काॅन्फ्रेंस से कोविड-19 को लेकर उपायुक्तों से बातचीत की
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने वीडियो काॅन्फ्रेंस से कोविड-19 को लेकर उपायुक्तों से बातचीत की

    By Himachal VartaMarch 18, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज वीडियो-काॅन्फ्रेंस के माध्यम से चम्बा और किन्नौर के उपायुक्तों से बातचीत कर कोविड-19 को लेकर किए जा रहे विशेष प्रबंधों और एहतियाती उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने उन्हें अपने जिलों में ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है और समय-समय पर उचित दिशा-निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने उपायुक्तों को इस महामारी के बारे में लोगों को जागरूक करने और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर अधिक ध्यान देने पर बल दिया। उन्हाेंने अफवाहों से बचने और विदेशी नागरिकों विशेषकर वायरस प्रभावित देशों से आने वाले पर्यटकों की विशेष जांच करवाना भी सुनिश्चित बनाने को कहा।
    किन्नौर जिला के उपायुक्त गोपाल चन्द ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि जिला में प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। रिकांगपिओ में किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने के लिए एक आईसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। कोरोना वायरस से बचने के लिए दिए गए सुझावों को व्यापक रूप से प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की निगरानी और उनके स्वास्थ्य की जांच भी सुनिश्चित बनाई जा रही है। मास्क और सेनेटाईजर उपलब्ध करवाने के प्रबन्ध किए गए हैं और महिला मण्डलों के माध्यम से प्रत्येक गांव में लोगों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है।
    चम्बा के उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों को पंचायत स्तर पर पहुंचाया गया है। प्रमुख स्थानों को स्वच्छ किया जा रहा है। विदेशी पर्यटकों को अलग रखा जा रहा है और जाॅंच की रिपोर्ट आने के पश्चात् ही उन्हें जाने दिया जा रहा है। पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों को भी इस कार्य में शामिल किया गया है और तीव्र प्रतिक्रिया दल द्वारा होटल तथा होमस्टे इकाइयों की जाॅंच की जा रही है। इसके अतिरिक्त घुमंतु पशुपालकों की भी जाॅंच की जा रही है।
    राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.