नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के जगतपुर में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की लाठी डंडों और ईंट से पीट कर हत्या की गई है।सिरमौर पुलिस ने महज 5 घंटों में हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। इस संबंध में जगतपुर गांव के ही निवासी सलमान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सलमान ने मृतक शाहिद की पत्नी से संबंध और शाहिद की हत्या की बात कुबूल की है।जानकारी के मुताबिक, जगतपुर गांव के शाहिद नाम के एक व्यक्ति की बीते कल हत्या हो गई थी। आज सुबह लगभग 10 बजे शाहिद का शव घर के समीप एक बंद कारखाने से बरामद हुआ। मृतक की पहचान 35 वर्षीय शाहिद के रूप में हुई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक और उप अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे और महज 5 घंटों के अंदर इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में उसी गांव के सलमान नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।प्रारंभिक पूछताछ में ही सलमान ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि उसका मृतक की पत्नी के साथ संबंध था। लिहाजा त्रिकोणीय प्रेम संबंध को ही इस हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
